आलीराजपुर। सामाजिक संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश के नेतृत्व में युवा स्थानीय बस स्टैंड पहुँचे वहाँ पर ईद – ए- मिलाद के अवसर पर मुस्लिम समाज ने शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जुलूस निकाला गया है। जुलूस का कारवा बस स्टैंड पहुचने पर जयस संगठन के द्वारा मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों का फूलमालाओं से स्वागत कर ईद-ए-मिलाद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। इस अवसर पर जयस जिलाध्यक्ष अरविंद कनेश, महेश चौहान, अंकित किराड़, रामलाल, तेरसिंह, बुचना, विक्की भावसार एवं हिरला तोमर आदि उपस्थित थे। Post navigation डोलोमाइट खदान में डूबने से बालिका की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह ने पदभार ग्रहण किया