झाबुआ Live के लिए ” कालीदेवी ” से गोरव कटकानी ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । कालीदेवी थाने के ” भूतेडी” गांव मे आज शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो मे आपस मे भिडंत हो गयी जिसमें जमकर तलवार ; लाठीया ओर पत्थर चले .. इस खूनी झड़प मे ” बाथुसिंह पिता पांगला ( 55 ) ” नामक एक शख्स की मोत हो गयी जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये । सभी घायलों को झाबुआ जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है । एसपी झाबुआ महेशचंद्र जैन ने झाबुआ Live को बताया कि यह रंजिश पुरानी किसी हत्या को लेकर चल रही थी । Post navigation दो नाबालिग बालिकाओं का अपहरण एसपी ने हटाई अपनी पीलीबत्ती ; अन्य अधिकारियों को हटाने को कहा