भोपाल, हमारे प्रतिनिधिः राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरूवार को होने वाली जिला एवं जनपद पंचायत की पहले दौर की मतगणना दोपहर डेढ़ बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में लगाई गई याचिका की सुनवाई के बाद आयोग मतगणना के बारे में निर्णय करेगा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना को लेकर आधी रात तक असमंजस बना रहा। जिला पंचायत प्रत्याशी अनिरूद्ध माधव मारू ने याचिका दायर कर सभी जगह मतदान होने तक मतों की गिनती रोके जाने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने 20 जनवरी को सुनवाई करते हुए 27 जनवरी तक के लिए मतगणना पर स्थगन दे दिया। मतगणना की सारी तैयारियां कर चुका आयोग अब कोर्ट से इस मामले में स्टे हटाने की अपील करेगा। Post navigation EXCLUSIVE: जिला एवं जनपद पंचायत के लिए गुरूवार को होगी वोटों की गिनती, मतगणना रोकने कोई आदेश नहीं झाबुआ-अलीराजपुर: कांग्रेस में दो फाड, पंचायत चुनावों में विपक्ष के बजाए अपनों को ही पटखनी देने का खेल, अहम की लड़ाई चरम पर