आलीराजपुर। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सपूत महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस पर आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्यों ने आजाद नगर (भाबरा) पहुंचकर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर समाजहित, जनहित एवं सर्वधर्म समभाव के साथ राष्ट्रहित में सर्वांगीण विकास में योगदान देने के लिए संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य विक्रमसिंह चौहान, अरविंद कनेश, लालसिंह डावर, केरमसिंह चौहान, करमसिंह किराड़, सरदारसिंह अजनार, भारतसिंह मौर्य, रमेश डूडवे, निशांत गाड़रिया आदि उपस्थित थे। Post navigation अलीराजपुर जिले के एक शख्स को अजीब बीमारी ; साल मे एक महीने चली जाती है आवाज आजाद के चरणों में पुष्प अर्पित कर जिले के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प