पियुष चन्देल, अलीराजपुर === विश्व आदिवासी दिवस , 9 अगस्त 2019 का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम अलीराजपुर जिले के सोंडवा में आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साथियों को सामाजिक मंच पर सम्मानित किया जाना है, इस हेतु एक जिला स्तरीय चयन समिति का गठन भी किया गया है, जिसमे मुख्य सदस्य के रूप मे डॉ. नरेंद्र भयडिया (अजाक्स जिलाध्यक्ष), केरम जमरा (आकास उपाध्यक्ष), भंगुसिंह तोमर (आकास जिला महासचिव), छितुसिंह बामनिया (छकतला), बहादुर सिंह रावत (बखतगढ़) को जिम्मेदारी दी गई है। सम्मान चयन समिति के भंगू सिंह तोमर ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं में कक्षा 10 वी एवं 12 वी में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, राज्य लोकसेवा आयोग, संघ लोक सेवा, न्यायिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा, शिक्षा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा सम्मान, कृषि के क्षेत्रो में उन्नत तकनिकी सेवा सम्मान, खेल प्रतिभा सम्मान के साथ ही उत्कृष्ट समाज सेवा कार्य सम्मान तथा उत्कृष्ट कार्य कर समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओ के सम्मान के लिए प्रविष्ठियां 25 जुलाई 2019 तक आमंत्रित की गई है। आवेदन सादे कागज पर अपनी उपलब्धियों के साथ चयन समिति सदस्य एवं समाज के सक्रिय कार्यक्रताओं के माध्यम से जमा किये जा सकते हैं। साथ ही जिन प्रतिभाओं को व्यक्तिगत जानते हैं, उनसे संपर्क करने के लिए समाज के सक्रिय कार्यक्रताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। ) Post navigation खंडहर में तब्दील पुराना भवन दे रहा दुर्घटना को न्योता, जिम्मेदारों का रवैया बना परेशानी का सबब तेंदुएं के हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ किसान, कैमरे में कैद हुआ भागता तेंदुआ, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो