शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में बीच बाजार में पुलिस चौकी से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित पर चोरों ने धावा बोला उसी के नीचे सीसीबी बैंक एवं उचित मूल्य रासन की दुकान है, परंतु चोरों ने दो ताले तोड़ कर ऊपर स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित सोसायटी से आल इन वन कम्प्यूटर की मशीन ले गए जिसकी कीमत लगभग 50 हजार बतायी जा रही है। इसके अलावा चोरो ने वहां की अलमारी खोली परन्तु वहां से ओर कुछ नही ले गए चोरी की रिपोर्ट सोंडवा थाना में की गई। Post navigation जगदीश गुप्ता अभिभाषक संघ अध्यक्ष व राहुल परिहार सचिव मनोनीत कानून व्यवस्था के साथ-साथ अपने पिथौरा कला संरक्षित करेगी पुलिस