अलीराजपुर लाइव के लिऐ जोबट से पारससिंह भदौरिया की रिपोर्ट ।

IMG-20160131-WA0002

खेड़ापति हनुमान मंदिर में “शनिदेव की ” मूर्ति आज स्थापित कि जायेगी ।”ॐ शं शनिश्चराय नमः ” मूल-मंत्रो का उच्चारण कर हवन में आहुतिया देते हुए यजमान द्वारा “प्राण-प्रतिष्ठा ” का कार्यक्रम आज पूर्ण होने जा रहा है ।

27 जनवरी को बड़े धूमधाम से शुरू हुआ पांच दिवसीय शनि देव महोत्सव कार्यक्रम आज अपने अंतिम चरण में पहुच चूका है। आज सुबह 9.30 बजे से 10.30 तक शनिदेव कथा वाचक पं.श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा आखरी अध्याय का वाचन किया जायेगा ,उसके तद्पश्चात “प्राण-प्रतिष्ठा” कर शनिदेव मूर्ति  स्थापीत की जायेगी । मूर्ति स्थापना के  बाद विशाल भण्डार होगा जिसमे राठौड़ समाजन ने सभी को इस भव्य आयोजन में आने का अनुरोध किया और धर्मलाभ उठाने की बात कही ।  आयोजन में राठौड़ समाज के अध्यक्ष राजेंद्र टवली , जगदीश राठौड़,राजमल अग्रवाल,मेवालाल अग्रवाल,लक्की मिश्रीलाल राठौड़ ,राहुल लक्ष्मण राठौड़, आशीष राठौड़,कृष्णा राठौड़ आदि बड़ी संख्या में समाज की महिला मौजूद रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *