अलीराजपुर Live के लिऐ आजादनगर से वी के वाणी की रिपोर्ट । नगर में बुधवार को दाहोद के रिदम हार्ट इसिटीयूट द्वारा विशाल निःशुल्क हार्ट जाँच एवं निदान शिविर लगाया जा रहा हे। अल्शिफा होम्योपेथिक के डॉ रियाज शेख ने बताया की गुजरात दाहोद के प्रशिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अरविन्द शर्मा ,डॉ आनंद आहूजा, डॉ नीरव भालनी एवं डॉ चिराग सेठ द्वारा शिविर में मरीजो की ह्रदय की निःशुल्क जाँच की जायेगी एवं उनकी समश्या का निदान किया जायेगा। डॉ रियाज ने बताया की शिविर में ब्लड शूगर टेस्ट,ब्लड प्रेशर,कार्डियोलॉजिस्ट से सम्बंधित मरीजो की जाच अल्शिफा होम्योपैथिक क्लीनिक में शेख ब्रदर्स कम्पेकलश मेन बाजार पर बुधवार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक की जायेगी। इसके आलावा नगर वासियो की सुविधा के लिए रिधम हार्ट इंसिटीयूट दाहोद के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रति माह दूसरे और चोथे बुधवार को अल्शिफा होमियोपैथिक क्लीनिक पर अपनी सेवा देंगे। डॉ रियाज शेख ने निःशुल्क शिवीर में अधिक से अधिक लोगो को पहुचने एवं लाभ लेने की अपील की हे। ह्र्दय रोगी शिविर के अधिक जानकारी के लिए 08980037105 नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते हे। Post navigation खटिया की बात पर भाई – भतीजों ने मिलकर मार डाला वॉल्टेज की समस्या से हलाकान विवेकानंद कॉलोनी के रहवासी पहुंचे जनसुनवाई में