थांदला। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा. की दसवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को श्री ललित जैन नवयुवक मंडल के पदाधिकारी व सदस्यगण स्थानीय पौषध भवन पर एकत्रित हुए। वहां से सभी सामूहिक रूप में पहले स्थानीय सिविल हॉस्पिटल एवं पश्चात मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। जहां मानव सेवा के रूप में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मरीजों को उदार भाव से फल वितरित कर उनके जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की। इस अवसर पर श्रीसंघ के अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, सचिव प्रदीप गादिया, ललित जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रवि लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष हितेश शाहजी, सचिव संदीप शाहजी, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीश्रीमाल, प्रेस प्रवक्ता पवन नाहर, अखिल भारतीय श्री धर्मदास स्थानकवासी जैन युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद कोठारी आदि उपस्थित थे। Post navigation कवियित्रियों की काव्य संगोष्ठी आगामी 31 मार्च को गौशाला में जाकर गायों को गुड़ और लापसी खिलाई