[रितेश गुप्ता@थांदला – अंचल मे बिजली गिरने ने से होने वाली दुर्घटनाए लगातार जारी है | शनिवार को 13 वर्षीय बालक की ग्राम नाथपाड़ा मे मोत हो गई थी तो रविवार को एक महिला एवं एक युवक को अलग अलग स्थानो पर आकाशीय बिजली का कहर झेलना पड़ा। हालाकि दोनो ही आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से घायल हुए व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांदला से जिला अस्पताल रेफर किये गये| डा. रवि शर्मा ने बताया कि झीथा पति रामा भूरिया ग्राम दौलतपुरा उम्र 40 वर्ष व मेसुल मंगलिया भाबर 1 उम्र 17 वर्ष आकाशिय बिजली गिरने से घायल हो गये थे जिन्हें सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल लाया गया है| Post navigation आकाशीय बिजली गिरने की धमाकेदार आवाज में ली बालक की जान भाजपा सदस्यता अभियान के संदीप उपाध्याय व अमित शाह विस्तारक मनोनीत