झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- आइशर असंतुलित होकर घुसा दुकान में ठेला व्यापारियों समेत कईयो की जान बाल बाल बची। नगर के अतिव्यस्त मार्ग एम जी रोड पर पीवीसी पाइप से भरा आइशर असंतुलित होकर महेश राठौड महुआ व्यवसायी की दुकान में जा घुसा। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार रिवर्स लेने के चक्कर में ड्राइवर द्वारा ब्रेक न लग पाने के कारण रोड पर ठेला लगागर बैठे लहसुन व्यवसायी इमरान खान की ठेला गाडी को टक्कर मारता हुआ महुए की दुकान में जा घुसा । हादसे में घटना स्थल पर खडे कई लोग बाल बाल बचे तो कुछ ठेला व्यापारियों को हल्की फुल्की चोट आई। उपस्थितजनों ने चालक की जमकर पिटाई की जिसके बाद चालक घटना स्थल से फरार हो गया। घटना के पश्चात एजी रोोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। थाना प्रभारी एसएस बघेल एवं दल मौके पर पहुंचा एवं जाम खुलवाया। Post navigation आरएसएस के पथ संचलन में कदम ताल करते हुए निकले संघ कार्यकर्ता प्रत्येक भाजपा के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को परिश्रम की परकाष्ठा करना होगी तब मिशन 2018 सफल होगा : दौलत भावसार