भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के अमरा मोती सिंगाड़ फलिया आंगनवाड़ी केंद्र जो पिछले एक महीने से बंद था, वहाँ 5 नवंबर से बच्चों को फिर से पका भोजन मिलने लगा है। महिला समूह ने आज सुबह से ही खाना बनाकर बच्चों को परोसा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। महिला बाल विकास अधिकारी मैरी चौहान ने आलीराजपुर लाइव की खबर को गंभीरता से लेते हुए सुबह से ही पूरी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर व्यवस्था को सुचारू रूप से शुरू कराया। उनकी सक्रियता से आंगनवाड़ी केंद्र आज से पूर्ण रूप से चालू हो गया है। आलीराजपुर लाइव ने एक बार फिर साबित किया है कि वह हर गाँव, हर बस्ती की आवाज़ है — जहाँ कोई नहीं पहुँचता, वहाँ आलीराजपुर लाइव पहुँचता है। Post navigation अमरा मोती सिंगाड़ फलिया आंगनवाड़ी केंद्र में अव्यवस्था, एक महीने से बच्चों को नहीं मिल रहा भोजन युग परिवर्तन तो होकर रहेगा, हमें निमित्त बनना है यह हमें तय करना है : संतोष वर्मा