रितेश गुप्ता थांदला

 महिला बालविकास परियोजना अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 10 12 13 14 व 15 के आगनवाड़ी केंद्रों का पोषण आहार सप्ताह अन्तर्गत अंतिम दिन किशोरी बालिकाओं के बीच मनाया गया कर्यक्रम में आमंत्रित वार्ड 15 के पार्षद पीटर बबेरिया ने बालिकाओं व अन्य हितग्राहियों को स्वास्थ्य स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं द्वारा कार्यक्रम स्थल बागड़िया फलिय्या आगनवाड़ी केंद्र पर रांगोली से सुंदर सजावट की गई थी तथा अनेक व्यंजन बनाकर लाए गए थे। आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं  विद्या भाबोर रजनी भाबोर हिना वाघेला मंजुला धानक ललिता डामोर मुन्नी निनामा मनीष निनामा शालिनी रावत व सहायिकाओं में श्रीमती मोनिका सिसोदिया यशोदा वाघेला रोषा सुमित्रा सुमित्रा व प्रियंका उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन व आभार विद्या भाबोर ने माना। फ़ोटो कर्यक्रम में पीटर बबेरिया हितग्राहियों को जानकारी देते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *