आलीराजपुर। एसपी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव के निर्देशानुसार 11.01.2023 को थाना प्रभारी जोबट स्टाफ के साथ जोबट नगर में अवैध शराब बेचने एवं सट्टा चलाने वाले के विरूध्द शहर में जगह- जगह दबिश देकर अवैध शराब बेचने वाले पर कार्रवाई की गई।

इस दौरान राजेश पिता फतेसिंह चौहान निवासी इस्लामपुरा एवं दिलीप पिता मानसिंह चौहान नि . छोटी खट्टाली के विरुध्द आबकारी एक्ट के तहत 2 प्रकरण बनाये गये एवं अवैध सट्टा चलाने वाले कुणाल राणा नि . किला जोबट मार्ग जोबट, योगेन्द्र डोडिया नि . मटन मार्केट जोबट, आशिक हुसैन नि . बडी खट्टाली,  प्रविण देवडा नि. शिवमार्ग जोबट, फरोज रंगरेज नि . इस्लामपुरा जोबट, राहुल वर्मा कहार नि. तिलक मार्ग जोबट, मुकेश मोरी रामपुरा, रितेश डावर चोगनवाट, सुखराम दोहदिया  सेवरिया के विरूध्द पब्लिक गेम्बलिंग ( मध्यप्रदेश ) एक्ट 1976 की धारा 4 – ए के तहत 3 प्रकरण पंजीबध्द कर एक तितली भंवरा चार्ट, 03 लीड पेन तीन सट्टा पर्ची पर अंक लिखे एवं नगदी कुल 1822 रूपये की कार्यवाही की गई । जोबट में अवैश शराब बेचने एवं सट्टा चलाने वालो को किसी भी स्थिति में बख्शा नही जायेगा , पुलिस व्दारा असामाजिक तत्वों पर नजर रखे हुये है , लगातार सघन गश्त की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *