थांदला। वर्तमान में शासन द्वारा नशा मुक्ति के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को पुलिस थाना थांदला द्वारा मुखबीर की सूचना पर आरोपी जोगा पिता मडिया भूरिया उम्र 55 वर्ष निवासी सुतरेटी के घर से अवैध रूप से 83 बल्क लीटर कच्ची महुआ हाथ भटटी शराब जब्त की। इसकी कीमत 16600 रूपये आंकी गई है। शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किये जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन तथा अअपु थांदला के मागदर्शन में थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक कौशल्या चौहान, कार्यवाहक सउनि अशरफ खान, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रेवसिंह, आरक्षक अनिल, आरक्षक राजेन्द्र, आरक्षक नाहरसिंह की मुख्य भूमिका रही। Post navigation भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार हेतु शम्मी खान जिला मीडिया सेल के समन्वयक मनोनीत कांग्रेस ने अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल फूंकने वाले बिरसा मुंडा की जयंती मनाई