आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि अवैध शराब व्यवसाय/परिवहन करने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्मता से निगाह रखी जा रही थी, इसीक्रम में थाना उदयगढ क्षैत्रान्तर्गत दिनांक 14 की दरम्यानी रात्रि में थाना उदयगढ पुलिस को रात्रि रोड गश्त के दौरान अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली, जिस पर उदयगढ थाना प्रभारी निरीक्षक सी0एस0 बघेल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपने नेतृत्व में अवैध शराब परिवहन करनें वाले वाहन की घेराबन्दी हेतु टीम तैयार कर लगाई गई, जिसके परिणामस्वरूप ग्राम कुण्डलवासा मे नाकेबंदी के दौरान बोरी तरफ से एक बोलेरो पीकअप वाहन आते हुये दिखाई दिया। वाहन चालक के द्वारा बोलेरों पीकअप वाहन के पीछे हरे चनें के छोर से वाहन के अंदर रखे माल को ढका हुआ था, ताकि भ्रमित कर अवैधरूप से शराब को आसानी से परिवहन कर ले जाया जा सके। पुलिस टीम के द्वारा गंभीरता से बोलेरो पीकअप वाहन की तलाशी लेनें पर वाहन मे अंग्रेजी शराब की 150 पेटीयां होना पाई गई। शराब की पेटीयों के संबंध में वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करते पुलिस टीम को कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपी कैलाश पिता सुरपसिंह, निवासी ग्राम बन थाना उदयगढ एवं अंकित मिश्रा पिता बाबुलाल मिश्रा को गिरफतार कर, वाहन को कब्जे मे लेकर वाहन मे रखी 1800 लीटर कीमती 3 लाख /-रूपये एवं पीकअप वाहन कीमती 6 लाख रू0 का जप्त कर अपराध क्रमांक अप. क्र. 17/2024, धारा 34(2),36,46 आब. एक्ट का दर्ज कर जांच में लिया गया। उदयगढ पुलिस के द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं इसके स्त्रोत के संबंध में जांच की जा रही है। Post navigation इंटर स्टेट हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर पथराव की घटना के मामले में 2 आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है, इसी दिन पारा में पंचमुखी हनुमान मंदिर की होगी भव्य प्राण प्रतिष्ठा