बृजेश खण्डेलवाल@आम्बुआ =================== आम्बुआ :- कलेक्टर शमीम उद्दीन एवं खनिज अधिकारी अशोक सिंघारे के निर्देश पर जिले मे चल रही शक्ति के तहत बिना रायल्टी व ओवर लोडिंग रेत परिवहन पर कार्यवाही के तहत खनिज के अवैध परिवहन पर रविवार की रात कार्रवाई की गई। चैनसिह चौहान ने बताया कि रविवार की रात्रि तीन बजे बिना रायल्टी पास के अवैध खनिज परिवहन करते पाये गये । सभी रेत भरे डम्परों को चौकी कानाकाकड कि अभिरक्षा में खडा करवाया गया है। इसमें डम्पर नम्बर RJ03GA5641 चालक जुवानसिंह पिता मंगा परमार निवासी टिकडीबोडीया राणापुर, RJ03GA5355 चालक तानु पिता टिहिया वसुनिया निवासी डाबतलाई, राणापुर, RJ03GA5260 चालक महेश पिता दलपत भाबोर निवासी गांव खापरिया दाहोद गुजरात खनिज संपदा रेत के अवैध परिवहन मे सलग्न पाये गये।प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग टीम मे जांच के समय होमगार्ड हिरला डावर एवं पानसिंह गणावा का सराहनीय सहयोग रहा। ) Post navigation धूम धड़ाके के साथ मनी रंग पंचमी ढोल की थाप पर जमकर नाचे युवा, महिलाओं ने भी घर-घर जाकर खेला रंग कल मनाई जाएगी शीतला सप्तमी मां को ठंडे भोजन का प्रसाद चढ़ाया जाएगा