रितेश गुप्ता, थांदला मीडिया सेल प्रभारी वर्षा जैन ने बताया कि आरोपी अल्केश पिता भारत सिंह भाबोर निवासी शिमला कॉलोनी रतलाम आज अवैध रूप से छुरा लेकर और नाहरपुरा खेजड़ा तेजाजी मंदिर के पास आम रोड पर अपने हाथ में धारदार छुरा लेकर लोगों को भयभीत कर रहा था । थाना थांदला की पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और उसके कब्जे से अवैध रूप से लिए गए 1 फीट लंबे 2 इंच चौड़े छुरे को जप्त कर धारा 25 /1 बी आम्र्स एक्ट में कायमी कर न्यायिक निरोध में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जय पाटीदार के यहां पेश किया, जिसे न्यायिक निरोध में माननीय न्यायालय द्वारा झाबुआ जेल भेजा गया। प्रकरण का संचालन एडीपीओ रवि प्रकाश राय द्वारा किया गया। Post navigation शीतला माताजी के मंदिर की भव्य कलश यात्रा के साथ पंचकुंडीय महायज्ञ के की महाआरती के साथ हुई शुरुआत 9 फरवरी को होगा राष्ट्रीय संत 108 आचार्य रत्न श्री पुलक सागरजी महाराज का आगमन; यहां जाने पूरा कार्यक्रम …