अलीराजपुर Live के लिए ” नानपुर से जितेन्द्र वाणी ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।

अलीराजपुर जिला पहले से ही शराब – रेत माफिया की गिरफ्त मे है ओर अब लकडी माफिया भी अंचल को अपनी चपेट मे ले चुका है अलीराजपुर जिले के नानपुर से कुछ किलोमीटर दुर दर्जनों पेड मशीनों के जरिए काट दिये गये ओर उसे तुरंत ही लकडी का रुप देकर ट्रकों मे लोड कर ले जाया जा रहा था मगर सूचना मिलने पर राजस्व विभाग ने पुलिस के सहयोग से ट्रक को माल सहित बरामद कर लिया ओर नानपुर थाने ले आई लेकिन हैरानी इस बात की है कि आरोपी कोई भी नही मिला ।

गोरतलब है कि अंचल मे तेजी से जंगल माफिया सक्रिय हो चुका है ओर मशीनों से पेड काटे जा रहे है इस संबंध मे अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव का कहना है कि यह राजस्व विभाग की कारवाई थी पुलिस की नहीं .. इसलिए राजस्व विभाग की ओर से थाने पर ट्रक रखवाया गया है । साथ ही मशीनें भी जब्त की गयी है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *