जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर थाने के अंतर्गत मोरीफलिया गांव के सागडी फलिया मे एक ग्रामीण किसान के कुएं में पर एक बच्चे का शव की खबर झाबुआ-अलीराजपुर लाइव पर प्रकाशित होते ही तुरंत पुलिस व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। इस संबंध में नानपुर स्वास्थ्य अधिकारी सीएस चौहान व थाना प्रभारी रमेश सोलंकी ने बताया कि आज सुबह खबर के बाद सूचना मिलते ही सागड़ी फलिये पहुंचे तो वहां कुएं में तैरती 8 माह की बच्ची मिली जिसे पानी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम कर जांच की जा रही है। वही एफएसएल जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर महिला अधिकारी चंचला सोनी के साथ अन्य ने रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए उच्चाधिकारी को भेज दिया गया है। मृतक की लाश को ग्राम पंचायत के माध्यम से दफनाई जाएगी। ) Post navigation एक ही परिवार के छह सदस्यों का गला रेतकर किया सामूहिक हत्याकांड, पुलिस जुटी जांच में धारा 165 व 172 मसले पर विवाद के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति