अलीराजपुर आजतक डेस्क ॥ अलीराजपुर मे विगत एक अप्रैल से शुरु हुआ तनाव फिलहाल पटाक्षेप की ओर बढता नही दिख रहा है कल रात मे बस स्टैंड पर कथित रुप से एक गुमटी मे आग लगाने की कोशिश ओर आरएसएस कार्यालय पर कथित रुप से पथराव की सूचनाओ के बाद आज अलीराजपुर के बाजार सुबह खुले लेकिन कुछ ही देर मे बंद हो गये उसके बाद पुलिस ओर कुछ गणमान्य नागरिकों के हस्तक्षेप के बाद दुकाने फिर से खुल गई । पुलिस अभी भी आरोपीयों से दूर है माहोल मे तनाव ओर अफवाहों का दोर जारी है पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने अलीराजपुर आजतक को बताया कि कानून हाथ मे किसी को भी नही लेने दिया जायेगा । वही कलेक्टर शेखर वर्मा ने अलीराजपुर आजतक को बताया कि हालात नियंत्रण मे है ॥ Post navigation कठिठवाडा मे महुंआ क बंपर आवक; गुलजार रहेगा महुआ कारोबार परवलिया वालो ने चोरो को पकडकर पुलिस को सोंपा