अलीराजपुर लाइव डेस्क- अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ (कनास) कस्बे में आज कोरोना बम फूटा है, यहां एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पूरे इलाके को कन्टेंमेंट एरिया बनाया गया है, क्योंकि यह परिवार उदयगढ़ बस स्टैंड पर ही रहता है। सीएम एचओ डॉ. प्रकाश ढोके ने बताया कि इस परिवार की एक महिला की मां का निधन बीते दिनों गुजरात के गोधरा में हो गया था, उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर यह लोग तीन दिन पहले उदयगढ़ कनास लौटे थे। उसके बाद इनके सेम्पल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। डॉ.ढोके ने बताया कि स्वास्थ्य, राजस्व एवं पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया है, तथा वह खुद भी मौके पर पहुंच रहे हैं। ) Post navigation प्रशासनिक हलचल-जिला झाबुआ पिताजी 15 दिन से वेंटिलेटर पर थे फिर भी पिता से दूर अपना फर्ज निभाता रहा यह डाक्टर ; नही कर पाया अंतिम दर्शन