प्रेम न्यूज एजेंसी, छकतला

भगवान राम की अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर संपूर्ण देश एवं विदेश में उत्साह देखने को मिल रहा है देश एवं राज्यों में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में ग्राम छकतला के सभी मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया गया। 

तत्पश्चात ग्राम में ढोल ढमाकों के साथ ग्राम के सभी मार्गो से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर पहुंची। जहा प्रभु श्री राम जी एवं हनुमान जी की महाआरती की गई आरती के पश्चात भोजन प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया, इस अवसर पर ग्राम छकतला के सर्व धर्म के लोगों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे एवं इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ बाबूलाल जी वाघेला, रमणलाल जी वाणी, तेजू राठौड़, शंकरलाल मात्रे, जोगेंद्र सोलंकी, कालू भाई, सुनील वाघेला, राहुल वाणी, पियूष वाणी, राहुल राठौड़, राजेश कहार, राजेश वाघेला, ब्रजेश श्रीवास्तव, अभिषेक वाघेला, महेश, रशिकलाल कहार, मिंटू हलदार, बीडी चौधरी, चेतन कहार, अजय राठौड़, आशीष राठौड़, राजेश, जेंती चोकिया, अशोक वाणी, राकेश  वाणी, रामचन्द्र, मुकेश वाणी, रविंद्र सोनी, योगेश वाघेला, कांग्रेस नरगावा, शुभम, लक्की वाणी, महिलाओं में वाघेला परिवार, वाणी परिवार, राठौड़ परिवार, मात्रे परिवार, सस्तिया परिवार, सोलंकी परिवार, चौकियां परिवार सहित अन्य समाज की महिला विशेष ड्रेस कोड में शामिल हुई महिलाओं एवं पुरुषों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया, साथ ही पुलिस विभाग एवं प्रशासन का पूरे समय विशेष सहयोग रहा रैली शुरू होने से कार्यक्रम सम्पन्न होने तक अधिकारीगण पूरे समय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *