थांदला। नगर में अमृत महोत्सव को लेकर देश प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। बीते 3 दिनों से लगातार सुबह शाम तिरंगा यात्राएं निकल रही है। इसी क्रम में चमन चौराहा परिवार थांदला द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। चमन चौराहा परिवार के मयूर तालेरा ने बताया कि नगर के पीपली चौराहा से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें नगर के सभी वर्ग से महिला, पुरुष एवं सामाजिक एवं धार्मिक संगठन सम्मिलित होंगे। चमन चौराहा परिवार ने समस्त नगर वासियों से निवेदन किया है कि बड़ी संख्या में इस यात्रा में सम्मिलित होकर अपने देश प्रेम का परिचय देवे। यात्रा 14 अगस्त शाम 7:00 बजे स्थानीय पीपली चौराहा से निकाली जावेगी। Post navigation नगरीय प्रशासन ने निकाली तिरंगा वाहन, तिरंगा लहराते हुए निकले बाइक सवार स्कूली बच्चों ने नगर में लहराया 60 फीट का तिरंगा