थांदला -जैन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित द्वितीय कपल क्रिकेट टूर्नामेंट स्थानीय भंसाली टाउनशिप संपन्न किया गया । रात्रि कालीन इंस टूर्नामेंट में कप्तान अमित शाह की टीम विजय हुई । जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष ललित कांकरिया ने बताया टूर्नामेंट में कुल 10 कपल टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें 10 मैच किए गए । सभी मैच बड़े रोमांचक हुए । जैन सोश्यल ग्रुप के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। टूर्नामेंट की की विजेता टीम अमित शाह,शिल्पा शाह, अभिषेक मिंडा,राखी मिंडा, प्रांजल भंसाली, कृति भंसाली, मयंक श्रीमार, पूर्वा श्रीमार व उपविजेता टीम नितेश दख ,सारिका दख,टीनू बोथरा,कविता बोथरा, हितेश पावेचा, रुपाली पावेचा,शोभित लोढ़ा, सोनम लोढा रही । विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर जैन सोशल ग्रुप द्वारा सम्मानित किया गया । अवसर पर हितेश शाह, ललित भंसाली, अनुदीप छाजेड़ ,ममता काकरिया सहित जैन सोश्यल ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे । Post navigation खुले में शौच को ठेंगा दिखा रहे झोपडपट्टी व स्थानीय परिवार न्यू हाट्इस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने की “वासुदेव कुटुम्बकम”थीम पर दी प्रस्तुतियां