रक्षित मोदी, छकतला आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा, जिला कार्यालय अलीराजपुर पर सहायक आयुक्त(A.C) के नाम से जिले में छात्रों को आ रही छात्रवृत्ति एवं अवास भत्ते की राशि को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस पर अधिकारी ने जल्द ही फैसला लेकर समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। विद्यार्थी परिषद सभी छात्रों के हित के लिए हमेशा तत्पर है। जिसमें मुख्य भूमिका जिला संयोजक उकारसिह चौहान, विभाग संयोजक विनय चौहान, नगर मंत्री विश्वास अलावा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख निलेश सस्तिया,जिला जनजाति प्रमुख सावल पचाया, नगर छात्रावास प्रमुख समरथ पचाया, सहित आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला सोशल मीडिया प्रमुख निलेश सस्तिया ने दी। Post navigation मदरसा मुस्तफाईया थांदला रजि. का एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण, संचालन समिति ने नवीन सत्र में प्रवेश हेतु जारी की अपील सार्वजनिक शौचालय के अभाव में शर्मिंदगी उठाने को मजबूर हैं ग्रामवासी