बुरहान बंगडवाला, झाबुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में साप्ताहिक पखवाड़े के अंतर्गत नगर के शासकीय कन्याशाला विद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय में रंगोली,चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताए कर संगोष्ठी का आयोजन किया।शासकीय कन्याशाला परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्त्री शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष किरण शर्मा और सब इंस्पेक्टर नीलम सिंह उपस्थित रहे।और शासकीय कन्या महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख श्रीमती सीमा जी त्रिवेदी व नगर अध्यक्ष डॉ कंचन चौहान उपस्थित रहे। सभी प्रतियोगिता में प्रथम,दृतिय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य ने की व स्वागत भाषण दिया।आभार नगर मंत्री वैभव जैन ने माना।इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक दर्शन कहार पूर्व जिला जनजाति प्रमुख पवन परमार,नगर उपाध्यक्ष सचिन सेन,अभिषेक सोलंकी,अचल घुमरे,भावेश राठौड़,नीलेश गणावा,बलवंत पारगी,आयुष मिश्र,प्रकाश परमार,सुनील भूरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा रोकने के लिए 181 हेल्पलाइन का किया प्रचार-प्रसार सैयदना साहब की वर्षगाँठ पर निकला जुलुस; ग्रामवासियों ने किया स्वागत