अलीराजपुर Live के लिए अजय मोदी की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।

कल यानी 24 जून को वरिष्ठ आदिवासी नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया की दूसरी पुण्यतिथि थी लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान ओर झाबुआ के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ही उन्हें याद करना भूल गये । यु तो दोनों नेता ट्वीटर पर बेहद सक्रिय है लेकिन कल उन्हें याद नहीं रहा कि बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता की पुण्यतिथि है । सीएम के कल 24 जून को कई ट्वीट किये मगर स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया को श्रदाँजलि देने का ट्वीट करना भूल गये इसी तरह प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी ट्वीटर पर मनपसंद तस्वीरें कल डालते रहे शतरंज खेलते तस्वीर भी डाली मगर एक श्रदाँजलि देना भूल गये ।

ऐसा लगा कि शायद बीजेपी के यह नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया को भुल गये है हालांकि झाबुआ मे बीजेपी ने समारोह पूव॔क स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया का स्मरण किया ओर उन्हे याद किया लेकिन आला नेताओं की बैरुखी समझ से परे रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *