आरिफ हुसैन @ आजादनगर अलीराजपुर जिले के आजादनगर मे दाहोद रोड स्थित एक मकान मे आज सुबह एक युवक फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया| परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी| मोके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मोका मुआयना किया ओर पंचनामा बनाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए रवाना किया| आजादनगर थाने के एस आई कमलसिंह नायक ने बताया कि मृत युवक का नाम धर्मेंद्र है तथा अभी प्रथम दृष्टया यह सुसाइड प्रतीत होता है लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हम अंतिम नतीजे पर पहुंचेंगे| गौरतलब है कि मृत युवक के पिता नाहरसिंह वाखला राजेंद्र आश्रम कटठीवाडा के प्रबंधन से जुड़े हुऐ है ओर परिवार आजादनगर मे गैस एजेंसी का संचालक है । Post navigation पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान झाड़ियों में मिली दो मोटरसाइकिल जब्त तेज रफ्तार बाइक ने ली एक की जान