अंतरवेलिया से हितेश सिंह राठौर की रिपोर्ट अंतरवेलिया स्थित पेट्रोल पंप को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ द्वारा सील कर दिया गया। अनियमितता मिलने के कारण ये कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतरवेलिया स्थित बायो डीजल के पेट्रोल पम्प की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर विगत दिनों प्रशासन ने बायोडीजल का सैंपल लिया था। इस सैंपवल में गड़बड़ी पाई गई। जिस पर रविवार को झाबुआ अनुविभागीय अधिकारी एवं नायब तहसीलदार द्वारा अंतरवेलिया का यह पेट्रोल पम्प सील कर दिया। इस अवसर पर अधिकारियो द्वारा उक्त पेट्रोल में अनियमितता पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं इस पेट्रोल पम्प के संचालक ने कहा कि किसी षड्यंत्र के तहत बायोडीजल के खिलाफ कुछ कम्पनियां लगी हुई हैं और इसलिए उसकी बिक्री रोकने की कोशिश हैं। Post navigation राजनीतिक हलचल झाबुआ-अलीराजपुर: “माधौसिंह डावर” की नियुक्ति उनका “फैयरवेल है या पुनः स्थापन* !! झाबुआ और अलीराजपुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष बदले गये , इन्हें मिली कमान