आलीराजपुर। जिले के अतिथि शिक्षकों की बैठक स्थानीय पंचेश्वर महादेव मंदिर में रखी गई। जिसमें सभी ब्लाॅक के अतिथि शिक्षक पहुंचे। इस दौरान अतिथि शिक्षकों की जिला स्तरीय नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

जिला अध्यक्ष भीका गणावा चुने गए। जिला सचिव लोगसिंह चौहान और जिला प्रभारी प्रताप डामोर को बनाया। मीडिया प्रभारी कमलेश चौहान बनाए गए। उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मंडलोई, भाभरा ब्लाॅक अध्यक्ष अकलेश सोलंकी, उपाध्यक्ष सुरेश वसुनिया को बनाया। कट‌्ठीवाडा ब्लाॅक अध्यक्ष हरसिंह धाकड़ चुने गए। महिला जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रियंका शर्मा मनोनीत की गई। दीपमाला गुप्ता, शैलेष चौहान, अंजु वर्मा, गोविंद भिंडे, गजेंद्रसिंह भयडिया, जगनसिंह बघेल, जितेंद्र गोयल को भी कार्यकारिणी में लिया गया। 

मांगों पर हुई चर्चा

बैठक की शुरुआत में पेनल के आधार पर अतिथि शिक्षकों को पुनः रखने पर बात हुई। दर्ज संख्या को आधार न मानकर पूर्व कार्यरत अतिथि शिक्षकों कार्य के आधार पर लिया जाने, नवीन भर्ती के कारण अतिथि शिक्षक बाहर हुए उन्हें उन्हें पुनः लेने पर विचार किए जाने की मांगों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *