भूपेंद्र नायक, पिटोल बेतूल अहमदाबाद हाईवे पर गुरुवार शाम 6:30 बजे दाढ़की करने वाले पिटोल निवासी एक युवक सुरतान पिता मकना गुंडिया (20) को नेशनल हाईवे पर तालाब जाने वाले नाले के पास तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक सुरतान की मौत मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा तुरंत पिटोल चौकी पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रमेश कोली, प्रधान आरक्षक भारत चंगोड़, प्रधान आरक्षक दिलीप डावर, अजीत के साथ मौके पर पहुंचे। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि युवक का शरीर छत विक्षत हो गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय झाबुआ भेज दिया। Post navigation युवक की लाश कुंए में मिली, परिजनों को हत्या की आशंका हिंदू युवा जनजाति संगठन ने छात्रों की समस्याओं को लेकर जिले के दो अधिकारी को दिया ज्ञापन