पियुष चन्देल, अलीराजपुर
=== = 

अलीराजपुर में वर्षा की लंबी खेंच से क्षेत्रवासी काफी परेशान है।नगर के आसपास इलाकों में तो पानी बरसा परंतु अलीराजपुर नगर ही बारिश से अछूता रह गया है। इंद्र देवता को प्रसन्न करने ओर आलीराजपुर सहित पूरे देश प्रदेश में अच्छी जोरदार बारिश की कामना को लेकर यहां स्थित केशव नगर कॉलोनी की महिलाओं ने बुधवार की शाम को ढोल धमाके के साथ ढेडर माता का जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने ढेडर माता पानी दे… जैसे पारंपरिक गीत गाते हुए कॉलोनी में जुलूस निकाला। महिलाओं का यह जुलूस घर घर गया जहां पर महिलाओं ने अपने अपने घरों से ढेडर माता पर पानी बरसा कर इंद्र देवता से अच्छी बारिश की कामना की। जुलूस का आरम्भ केशवनगर गार्डन से हुआ। जो देर शाम तक कॉलोनी में घर घर तक घूमता रहा। इसमें हर्षोल्लास पूर्वक बड़ी संख्या में महिला, युवती और बच्चों ने हिस्सा लिया ओर चंदा दान राशि एकत्र कर गार्डन में ढेडर माता की महा प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर कॉलोनी की महिला अरुना श्रीवास्तव, नेहा शर्मा, नमिता जायसवाल, उमा गेहलोत, रेखा चौहान, सुशीला राठौड़, अनीता क्षीरसागर, ममता शर्मा, श्रीमती यादव आंटी,  सेन आंटी  वर्षा गुप्ता, डिंपल वाणी, दिव्या गुप्ता, सोनू राठौड़,  माहेश्वरी आंटी, रानू मंडलोई, पलक जायसवाल, भारती पुरोहित, नीलू देवड़ा  मालवीय आंटी, दिव्या गुप्ता कलावती राठौड़, सलोनी राठौड़ , पिंगले आंटी, आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां उपस्थित थे।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *