थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट

 

अखिल भारतीय संत समिति का गठन थांदला में किया गया अखिल भारतीय सतं समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गिरी महाराज सनावद, मनमोहनदास व जिलाध्यक्ष कैलाश मनमोहन दास झाबुआ द्वारा थांदला तहसील के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर चैनपुरी के पुजारी रामदास महाराज को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रामदास महाराज द्वारा थांदला तहसील मे 40 गांवों के संतों नियुक्त किए गए, जिसमे सीनूदास, कमलनाथ, सेवादास, बुद्धगिरी आदि संतों को नियुक्त किया गया। साथ ही सभी संतों की बैठक कर बताया कि अपने-अपने क्षेत्र में सनातन धर्म की रक्षा करना व संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। हमेशा धर्म की रक्षा करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *