शिवा रावत उमराली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम धोरट में कार्यक्रम किया गया एवं रानी दुर्गावती और राणा पूंजा भील की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिसमें जिला सहसंयोजक निलेश सस्तिया ने रानी दुर्गावती एवं राणा पूंजा भील की जीवनी पर प्रकाश डाला और यह भी बताया कि जनजाति समाज के गौरव इनके अलावा भी बहुत है किन्तु इतिहास के पन्नों से उन्हें मिटा दिया गया,जनजाति समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है और अंग्रेजो और मुगलों को मुंहतोड़ जबाव देकर उन्हें भारतवर्ष से बाहर भी किया है और समाज को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने अपना बलिदान भी दिया है। कार्यक्रम में प्रकाश सस्तिया, सुखराम सस्तिया, अश्विन बंदोड, कीमत डावर, विनेश सस्तिया, नानसिंग तोमर, प्रकाश सस्तिया सहित आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। Post navigation रक्तदान एवं जागरुकता शिविर, शिवगंगा झाबुआ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए 30 युवा महेश पटेल को टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष,आम्बुआ आगमन पर भव्य स्वागत कर की आतिशबाजी