आलीराजपुर। भारतीय मजदूर महासंघ का शाखा संगठन अखिल भारतीय वनवासी एवं ग्रामीण कृषि मजदूर महासंघ की बैठक सहयोग गार्डन में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमजी भूरिया,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधूसिंह भाबर एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य ईडल सिंह बघेल के मार्गदर्शन में संघ की जिला इकाई का गठन किया। जिसमें संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश सस्तीया, उपाध्यक्ष मगनसिंह चौहान ,महामंत्री भेरूसिंह चौहान ,कोषाध्यक्ष मंजू बघेल, सह उपाध्यक्ष माया बामनिया, सह महामंत्री नवलसिंह गणावा एवं खेमराज सोलंकी तथा किरण चौहान, राकेश सोलंकी,नवलसिंह मैडा,संतोष पचाया सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश सस्तीया ने बताया कि हमारे जिले में अशिक्षा का प्रभाव होने के कारण यहां के मजदूर वर्ग में अपने अधिकार के प्रति सजग नही है। इसलिए हमारा संघ जिले के मजदूर वर्ग से संबंधित समस्त मुद्दों एवं उनके हक-अधिकारों के लिए कार्य करेगा। तथा उनकी बातों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। हम बहुत जल्द जिले के सभी ब्लाकों में भी संघ की इकाई का गठन करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुदीप वास्केल ने दी। Post navigation भाजपा मंत्रियों द्वारा लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयानबाजी को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा ग्रामीण आदिवासियों ने जयस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बिजली विभाग की मनमानी को लेकर सौंपा ज्ञापन