झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब में आज विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान देश-प्रदेश के प्रख्यात कवि प्रदीप चौबे हास्य धमाका ग्वालियर, सरदार प्रताप फौजदार लाफ्टर धमाका दिल्ली, आस्करण अटल हास्य फिल्मी गीतकार मुम्बई, पार्थ नवीन पेरोडिकार प्रतापगढ़ राजस्थान, भुवन मोहिनी श्रृंगार रस उदयपुर राजस्थान, साबिया असर गीत गजल भोपाल, आशुतोष असर हास्य काव्य जबलपुर, पुष्पेंद्र जोशी गीतकार बडऩगर, जानी बैरागी हास्य धमाका मंच संचालक राजोद, निसार रंभापुरी ओजस्वी कवि रंभापुरी कविता पाठ करेंगे। विगत एक सप्ताह से चल रहे आयोजन की अंतिम कड़ी में 13 अप्रैल गुरुवार को कवि सम्मेलन के साथ आयोजन का समपन होगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु पप्पू भैया मित्र मंडल के सदस्यों ने काव्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब पहुंचने की अपील की है। Post navigation 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार जेना गहड़वाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर जिले में हर्ष