रायपुरिया लवेश स्वर्णकार रायपुरिया झाबुआ मार्ग पर रामनगर के समीप नवीन निर्माण पुल के थोड़े आगे अंधे मोड़ पर साग सब्जी ले जा रही पिकअप वाहन वह मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई ,जबकि एक सवार घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार सारंगी हाट बाजार करने जा रहे विजय व उसका साथी मोटरसाइकिल से जा रहे थे रायपुरिया की ओर से सब्जी ले जा रही पिकअप वाहन से भिड गये, बताते हैं कि मोटरसाइकिल सवार का संतुलन बिगड़ गया था इस मार्ग पर पुल के समीप लोग हादसों के शिकार हो रहे है। गौरतलब है कि इस मार्ग पुल निमार्णाधीन होने व रोड निर्माण में तकनीकी त्रुटि होने के चलते अक्सर लोग दुर्घटना ग्रस्त होकर असमय ही काल के गाल में समा रहे है लेकिन जिम्मेदारों को इससे कोई लेना देना नही है। ) ) Post navigation नन्हीखा का निधन दोपहर 1 बजे राजोद में करेंगे सुपुर्द ए खाक एक ही परिवार के छह सदस्यों का गला रेतकर किया सामूहिक हत्याकांड, पुलिस जुटी जांच में