फिरोज खान, अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तरव के द्वारा बताया गया कि 23.06.2020 को थाना चान्दापुर क्षैत्रान्तयर्गत् ग्राम आगलगोटा पुजारा फलिया में मृतक जुवानसिहं पिता हेमता भिलाला की पत्थर से सिर कुचल कर नृत्यंश हत्या अज्ञात आरोपी द्वारा की गई थी। उक्त घटना पर थाना चांदपुर पर अपराध क्रमांक 90/2020 धारा 302 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को अनुसंधान में लिया गया । अज्ञात आरोपी के द्वारा मतक की सिर कुचल कर नृत्यंश तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था, जिससे क्षैत्र में सनसनी फेल गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बिट्टु सहगल एवं एसडीओपी श्री धीरज बब्बर के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपी की पतारसी एवं धरपकड हेतु थाना प्रभारी चांदपुर उनि ईश्वरसिहं चौहान के नेतत्वी में टीम का गठन कर आरोपी की धरपकड के निर्देश दिये गये थे। गठित टीम के द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी मनीष् पिता सुरतान भीलाला निवासी ग्राम आगलगोटा को दिनांक 26.06;2020 को गिरफतार करनें में सफलता प्राप्तभ की है । प्रकरण के अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि आरोपी मनीष ग्राम आगलगोटा में महिलाओं को स्वाभवलम्बी बनानें हेतु स्वेयं सहायता समूल चलाता था। उक्त्म स्वलयं सहायता समूल से म़तक जुवानसिंह की पत्नि सबरीबाई ने 20 हजार रू0 लिये हुये थे, उक्तओ राशि को समूल में निर्धारित समय पर जमा नहीं किये जानें की बात को लेकर आरोपी के द्वारा म़तक को बोला जाता था, जिस पर म़तक आरोपी को गालीगलौच करता था। घटना दिनांक को भी इसी बात को लेकर दोनों के मध्यउ कहासूनी हुई थी, और आरोपी मनीष के द्वारा उक्तल घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी को चांदपुर पुलिस द्वारा गिरफतार कर मान0 न्या यालय में पेश किया गया है ।पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर विपुल श्रीवास्तव के द्वारा थाना प्रभारी चांदपुर उनि ईश्वसर चौहान, सउनि जगदीश चंद बैरागी, सउनि नानुराम पटेल, प्र.आर. प्रवीणसिहं, प्र.आर संजय मिश्रा, आर. दिपेन्द्र जाट, आर. गिरधारी,आर.राजेन्द्र,आर. दिलीप,आर.जुवानसिंह के द्वारा अज्ञात हत्याा के प्रकरण के आरोपी की गिरुतारी में किये गये सराहनीय योगदान के लिये पुरस्कआत किये जानें की घोषणा की है । Post navigation कागजों पर चल रहा है कृषि विभाग , किसानों को नहीं मिला कृषि विभाग का बीज डावर मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याओं से सहायक आयुक्त को करवाया रूबरू