आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय कोतवाली पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान 60 लीटर जहरीली शराब के साथ अंतर्राज्जीय अपराधी जुवान सिंह को पकडऩे में सफलता मिली है। गौरतलब है कि पर मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों के कई जिले में डकैती समेत कई अपराधों अंजाम दे चुका है और इस पर अलग-अलग राज्यों में दर्जनोंं मामले पंजीबद्ध है। जवानसिंह को मेघनगर में हुई लूट के मामले में 6 साल की कैद हुई थी। छुटने के बाद आरोपी ने पेट्रोल पंप और पानसेमल में 3 किलो सोने को लूटने की वारदात की थी। आरोपी से पूछताछ जारी है पुलिस द्वारा संभावना जताई जा रही है की इससे अन्य अपराधों के खुलासे हो सकते हैं। ) Post navigation अवैध वसूली को लेकर ड्राइवरों ने किया आरटीओ पर हंगामा व ट्रैफिक जाम वाहन चेकिंग में पुलिस ने टवेरा से बरामद की हजारों ₹पए की अवैध शराब