थांदला। स्थानीय रामजी मन्दिर में रामनवमी के अवसर पर राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन रामकथा व युवा रामायण मंडल द्वारा निकाली जा रही। प्रभातफेरी की पूर्णाहुति प्रात: मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुई तदनुसार भगवान श्रीराम की शोभायात्रा सुसज्जित रथ के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आगे धर्मध्वजा लिए प्राशांत उपाध्याय एंव धवल अरोड़ा अश्वों पर थे। शोभायात्रा का नगर में स्थानीय पिपली चौराहा पर अरोड़ा परिवार द्वारा छाछ वितरण कर, आजाद चौक में तिलक ग्रुप द्वारा, जवाहर मार्ग में रामजी राठौर परिवार द्वारा, अम्बे माता मन्दिर चौराहे पर अंबिका गरबा समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के परम्परागत मार्गो से होती हुई रामजी मन्दिर पहुंची जहां पर पुजारी रोहितदास बैरागी द्वारा महाआरती उतारी गई। बडे राम जी मंदीर पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा का भव्य श्रंृगार किया गया जिसके दर्शन हेतुु श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। युवा रामायण मंडल द्वारा सभी का आभार माना गया।
Trending
- सोंडवा में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत हुए शामिल
- जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश ने 31वीं बार रक्तदान किया
- आबकारी विभाग ने 38 पेटी अवैध शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया
- कीटनाशक दवाई पीन से बुजुर्ग की मौत, परिजन का आरोप-बैंक से मिले नोटिस के बाद से थे परेशान
- ग्यारस 1 दिसंबर को, मां भद्रकाली की पूजा अर्चना हुई, 11 से 17 तक मां भद्रकाली मेले का होगा आयोजन
- नानपुर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
- टंट्या मामा के शहादत दिवस पर आदिवासी विकास परिषद का विशाल आंदोलन
- बखतगढ़ पुलिस ने छकतला में फ्लेग मार्च निकाला
- आलीराजपुर में जनजातीय विभाग पर गंभीर लापरवाही व भ्रष्टाचार के आरोप
- बाल मेले में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन