1 मई रविवार को मनाया जाएगा पर्व
झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- थांदला चर्च से 1 किमी दूर ग्राम चैनपुरी में स्थित दुखियों की माता मरियम मंदिर पर सैकड़ो की तादाद में मां मरियम के भक्त जहां उन्होने मन्नतों के साथ धन्यवाद की विशेष प्रार्थना एवं मिस्सा पूजा अर्पित की। मिस्सा पूजा के लिए पेटलावद के पल्ली पुरोहित फादर बेंजामिन मुख्य याजक एवं प्रवचक थे। साथ में फादर बसंत खडिय़ा उदयपुर भी उपस्थित हुए। फादर बेंजामीन ने मरियम भक्तो से कहा अन्य लोग विशेेषकर अपने पड़ोसियों के साथ प्रेम के साथ रहने व हर समय एक दूसरे की मदद करने का आव्हान किया तभी हम सही मायने में मां के प्रति अपना प्रेम, आस्था एवं भक्ति को प्रकट कर सकेंगे। मिस्सा पूजा में फादर कसमीर डामोर, बसंत खडिय़ा, बसंत ईका और फादर निरंजन ने भाग लिया। बाइबिल पाठ का वाचन सलोनी देवदा ने किया एवं स्वागत विनोद धानक तथा आभार श्रीमती पिंकी राकेष भूरिया ने माना।
माता मरियम मंदिर पर बैठक की विशेष व्यवस्था
कैथोलिक चर्च के संचालक फादर कसमीर डामोर ने स्थानीय चर्च के लोगो से अनुरोध किया है कि 1 मई रविवार को पर्व के दिन बाहर से व दूर-दूर से आए अतिथियों को बैठने की विशेष व्यवस्थाएं रखे। उन्होंने कहा कि स्थानीय पल्लीवासी माता मरियम मंदिर के दोनो तरफ बैठेंगे तथा बाहर से आए अतिथि माता मरियम मंदिर के सामने बैठने की व्यवस्था की गई है।
1 मई रविवार को जुलूस के साथ पर्व प्रारंभ
उक्त जानकारी देते हुए पीटर बबेरिया ने बताया कि 1 मई रविवार को दोपहर 1 बजे जुलूस मिशन प्रांगण से प्रारंभ होगा तथा 2 बजे चैनपुरी माता मरिया मंदिर पहुंचेगा, जहां मिस्सा पूजा समारोह पूर्वक सम्पन्न होगी। मुख्य याजक बिशप डॉक्टर देवप्रसाद गणावा होंगे, जो समारोह के मुख्य याजक तथा मुख्य प्रवचक बिशप डॉ. बसील भूरिया होंगे। समारोह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिये विशेष अनुरोध किया गया है। संपूर्ण कार्यक्रम में पल्ली परिषद द्वारा विशेष सहयोग रहेगा।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
Next Post