दु:खियों की माता मरियम के पर्व पर 2032 मन्नतें मिस्साएं अर्पित कर हजारों धर्मावलंबियों ने लिया की धर्म आराधना

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
 कैथोलिक चर्च थांदला के ग्राम चैनपुरी स्थित दु:खियों की माता मरियम मंदिर पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके पूर्व जुलूस थांदला मिशन प्रांगण से निकला गया जिसमे ढोल बाजे के साथ नृत्य करते हुए समाजजन चैनपुरी पहुंचे, जहां मिस्सा पूजा समारोह प्रारम्भ हुआ। मिस्सा पूजा समारोह के मुख्य याजक थे उदयपुर डायसिस के बिशप डॉ देवप्रसाद गणावा तथा मुख्य प्रवचक झाबुआ डायसिस के बिशप डॉ बसील भूरिया थे। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि माता मरियम के इस ग्रोटो के समीप जब हम आतें है तो हम मां की ममता एवं कृतज्ञता से भर जाते हैं। मां सदैव हमें अपने आंचल में सुरक्षित रखती है तथा हर प्रकार के दुख व परेशानियों से बचाती है। उन्होंने कहा कि आज यहां उपस्थित जनसैलाब ही हमारे विश्वास और आस्था को माता मारिया की भक्ति में सुदृढ़ बनाती है। मिस्सा पूजा में बिशप देवप्रसाद गणावा बिशप बसील भूरिया, विकार जनरल फादर पीटर खराड़ी झाबुआ के डीन व पल्लीपुरोहित फादर प्रताप बारिया, थांदला के डीन फादर जेरोम तिर्की, बांसवाड़ा के डीन फादर मार्सेल बारिया व थांदला पल्लीपुरोहित फादर कसमीर डामोर के साथ 45 पुरोहितों ने भाग लिया। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के पी आर ओ फादर रॉकी शाह ने बताया कि माता मरियम की आस्था में 2032 मन्नतें मिस्साएं अर्पित की गई। पल्लीपुरोहित फादर कसमीर डामोर ने सभी अतिथियो ंका स्वागत किया। दिव्या चारपोटा ने माता मरियम ग्रोटो चैनपुरी का संशिप्त इतिहास की जनकारी दी। मिस्सा पूजा में पवित्र बाइबल से पाठ का वाचन भूरा गणावा व वेरोनिका मेडा ने किया। पवित्र सुसमाचार झाबुआ पल्लीपुरोहित फादर प्रताप बारिया ने सुनाया। समारोह को सफल बनाने में फादर कसमीर डामोर, पल्लीपुरोहित फादर एलियास निनामा, फादर मनीष डामोर, फादर प्रताप डामोर, फादर थॉमस डिसूजा, फादर राकेश डांगी, सेंट मैरिज कान्वेंट, सिस्टर्स प्रभुदासी सिस्टर्स, माता मरियम संघ युवा संघ एवं पल्ली परिषद के सदस्यों ने सहयोग किया। राजू कटारा व उनके दल ने भक्ति भरे सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन फादर एलियास निनामा व संजय धानक ने किया।आभार पल्लीपरिषद के सचिव मथियास रावत ने माना।
)