रितेश गुप्ता। थांदला
स्थानीय दशहरा मैदान से एक अज्ञात बालिका को 108 के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल थाना लाया गया था। बालिका कौन है व किन कारणों से उसने जहर पिया है अभी इस बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि सुबह 108 द्वारा बालिका को सिविल हॉस्पिटल थाना लाया गया जहां डॉक्टर ने बताया कि लड़की ने जहर पी लिया है। बालिका को उपचार हेतु थांदला से झाबुआ रेफर किया गया है। बालिका कौन है अभी इस बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली है। बालिका के हाथ पर दिव्या डीवी लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटकर, बालिका की पहचान की तलाश कर रही है।
Trending
- बच्चों की विभिन्न मांगो को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओ ने प्राचार्य को दिया ज्ञापन
- जेवियर मेड़ा आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
- जोबट में हुई नाबालिग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म की घटना में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए : सैय्यद अमीरुल हसन
- चार गांवों के ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण का किया विरोध, बाईपास निर्माण पर रोष — समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
- शादी नहीं होने का ताना मारती थी भाभी, गुस्साए देवर ने डंडे से पीट कर भाभी को मार डाला
- ज़िला सहकारी बैंक झाबुआ के पूर्व बैंकिंग सहायक मेहुल पंवार का जनरल मैनेजर के पद पर चयन
- दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण की तैयारी शुरू
- जनजाति विकास मंच ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
- मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से मिली 12 नई सड़कों के निर्माण की मंजूरी
- पूरे गांव को पानी पिलाने वाला एक हैंडपंप, फिर भी उसकी कोई नही ले रहा सुध