अखिल विश्व गायत्री परिवार का धार्मिक अनुष्ठान 51 कुण्डीय शक्ति संवर्धन महायज्ञ 9 से 12 फरवरी तक

- Advertisement -

 रितेश गुप्ता@थान्दला
अखिल विश्व गायत्री परिवार थान्दला द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान 51 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान पर किया जावेगा| 9 से 12 फरवरी तक आयोजीत महायज्ञ की शुरुआत स्थानीय बावड़ी मन्दिर से कलश यात्रा के साथ होगी व सायं 6 बजे संगीत प्रवचन का आयोजन किया जायेगी| जबकि 10 व 11 फ़रवरी को प्रात: 6 बजे से सामुहीक जप, योग ध्यान, व व्यायाम का आयोजन होगा, प्रात: 8 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार का शुभारंभ होगा| व सायं को संगीत मय प्रवचन व 11 फरवरी को दिपयग्य का आयोजन किया जाएगा |12 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुती व महाप्रसाद का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा थांदला द्वारा किया जावेगा|

आयोजन हेतु स्थानीय दशहरा मैदान पर हवनकुण्ड बनकर तैयार हो गए है, जिनपर तीन रंगों का कलर किया जा रहा है। यहाँ कलश-यात्रा और यज्ञ स्थल पर रोपित होने वाली जुवारें तैयार हो गई है |
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में होने वाले इस भव्य आयोजन में यग्योपावित आदि 16 संस्कारों के साथ धार्मिक भजन-कीर्तन भी होंगे। आयोजन स्थल दशहरा मैदान पर विशाल पुस्तक मेला भी लगाया जाएगा।इस दिव्य भव्य अदभुत अनुष्ठान से वातावरण में आलौकिक शक्ति स्थापित होने वाली है|

)