अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट
भारत की अनेकता मे एकता के संदेश को चरितार्थ करते हुए सोंडवा के सभी धर्म के लोगों ने रंगपंचमी पर एकता का बखूबी उदाहरण प्रस्तुत किया। हिन्दू, मुस्लिम-बोहरा समाज के लोग ने एक-दूसरे गर्मजोशी के साथ रंग लगा एवं गले मिलकर शुभकामनाएं दी।
सोशल मीडिया बना सबको एक करने का जरिया
आयोजक लोगों द्वारा तीन-चार दिन पहले ही वाट्सअप पर लोगों को सूचना कर दी गई थी कि सभी को खेल मैदान पर एकत्रित हो न है वहा पर उन्होंने सभी प्रकार की तैयारियां जिसमें बैंड और पानी आदि की व्यवस्था पहले से कर दी गई, जिससे लोगों में भ्रम की स्थति नहीं रही।
महिलाएं और बच्चे में दिखा उत्साह
त्योहार हो और वो भी हौली का तो बच्चे और महिलाएं भी अपने आपको कैसे रोक पाते दोपहर पश्चात महिलाएं भी रंग-गुलाल ले अपनी सहेलियों के साथ टोलियां बनाकर निकल पड़ी।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
हर स्थति मे कानुन व्यवस्था बनाये रखना पुलिस का कर्तव्य होता है कल रंग पंचमी पर पुलिस ने अपना कर्तव्य बखूबी निभाया।
उप सरपंच की हुई जम कर तारीफ
हम आपको बता दे की यह रंगपंचमी की सारी व्यवस्था ग्राम के उपसरपंच शिव ठाकुर,रवि डावर, हिरला तोमर, नीरज व समिति द्वारा की गई जिसके लिए सोंडवा के सभी लोगों द्वारा इस कार्य के लिऐ उनकी जमकर तारीफ की।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया