Trending
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
कोई भी कृषि उपज बाजार में नहीं ली जाएगी, सभी किसानों का माल मंडी में लिया जाएगा। यदि कोई व्यापारी बाजार में माल लेते हुए पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपमंडियों भी प्रारंभ कर दी गई है यदि किसी बड़े कस्बे में मंडी नहीं है तो वहां हम उपमंडी खोलेंगे और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिया जाएगा। किसानों को 50 हजार रूपए तक का नकद भुगतान किया जा सकता है। यह बात मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं कहीं गई है। उक्त बात कलेक्टर आशीष सक्सेना ने सोमवार शाम को 5.30 बजे मंडी में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कही। कलेक्टर ने कहा कि हर बात यह बात होती है पहले कौन आए? किसान कहता है व्यापारी आए तो हम आएंगे। व्यापारी कहता है सुविधा होगी तो हम आए। इसलिए हमें शुरूआत करनी होगी थोड़ी समस्या हो तो भी हमें मंडी में माल लेने की शुरूआत करना होगी। कलेक्टर ने कहा कि कोई छोटा व्यापारी भी बाजार में माल नहीं खरीदेगा। किसान की उपज को मंडी तक पहुंचाने के लिए हम व्यवस्था करेंगे। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र रायपुरिया और झकनावदा में भी हम उपमंडी चालू कर किसानों की उपज को खरीदने का कार्य करेंगे। कोई भी व्यापारी मंडी के बाहर किसी प्रकार की उपज नहीं खरीदे। हम चाहते है कि किसानों को भावांतर योजना का लाभ मिले। तौल कांटे व अन्य जो भी समस्या है उनका हम निराकरण करेगें। इसके साथ ही व्यापारियों को भी सहयोग देना होगा।