बारिश आते ही शुरू हुई पर्यावरण प्रेमियो की मुहिम, ग्रीन पेटलावद संस्था फिर अपने मिशन पर

- Advertisement -

SALMAN SHAIKH@ JHABUA Live 

पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए ग्रीन पेटलावद संस्था के सदस्य फिर अपने मिशन पर निकल गए है और नगर के हर उस हिस्से को चयनित कर जहां पेड़ नही थे वहां पौधरोपण का कार्य शुरू कर दिया है। बारिश शुरू होते ही पर्यावरण प्रेमियों का भी संस्था में पहुंचना शुरू हो गया है। पर्यावरण प्रेमी भी अपनी पसंद के पौधों को लेकर अपने घर या दुकान के बाहर रोपित करने लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण प्रेमियों को बारिश का इंतजार रहता है। पिछले सालों की तरह इस बार बारिश की कुछ दिनो तक बेरूखी रही, लेकिन अब फिर से मानसून मेहरबान होने से ग्रीन पेटलावद संस्था ने अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हर रोज 5 से 10 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। रविवार को संस्था के सदस्यो ने बामनिया रोड़ पर स्थित संत छाया रेडियम पाईंट और टेलिकॉम कंपनी के सामने उनके प्रोपाईडर अंकित सेंचा और नीरज मुलेवा के यहां पहुंचकर दो करंज के पौधे लगाए। इसके बाद अन्य स्थानो पर भी पहुंचकर संस्था ने ट्री-गार्ड सहित पौधे रोपित किए।

300 पौधे ट्रीगार्ड के साथ लगाएंगे-

ग्रीन पेटलावद संस्था की यह मुहिम रंग लाने लगी है। हर कोई इस पूनित कार्य में सहभागी बन रहा है। हर कोई अपने-अपने स्तर पर संस्था को सहयोग दे रहे है। इसी कड़ी में सफलता हायर सेंकडरी स्कूल के संचालक गौपाल चौधरी ने 150 ट्रीगार्ड संस्था को उपलब्ध कराए। वहीं संस्था द्वारा भी 150 अन्य ट्रीगार्ड तैयार कराए जा रहे है। अब संस्था पूरे नगर में 300 पौधे ट्री-गार्ड के साथ लगाने जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर यह मुहिम काफी रंग ला रही है। कई पर्यावरण प्रेमियो ने अपने-अपने स्तर पर संस्था को ट्री-गार्ड उपलब्ध कराए है। जिसमें नपं उपाध्यक्ष माया राजू सतोगिया, गौतम ग्रुप के गौतम गेहलोत, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड़, मोहन परमार, दीपक पडिय़ार, राज रेडियो, अशोक पाटीदार सहित कई ऐसे पर्यावरण प्रेमी है, जो संस्था की इस अनूठी मुुहिम को सफल बनाने में अपनी-अपनी भागीदारी कर रहे है।इसी कड़ी में आगामी 3 अगस्त को संस्था 6 से 7 फ़ीट ऊंचाई के 50 पौधे तहसील के सामने वाले गार्डन में लगवाएगी।

पूर्व पार्षद ने किया वृक्षारोपण-

वहीं पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए शनि मंदिर के पीछे पंपावती नदी के तट पर पूर्व पार्षद ओम सोनी, जिनेंद्र कटकानी, ओम सतोगिया, दीपक सेठिया, जगदीश भाई टैलर ने एक-एक पौधा ग्रीन पेटलावद संस्था के सहयोग से रोपित किया। इसके बाद पौधो पर ट्री-गार्ड और कपड़ा लगाकर उसे सुरक्षित भी किया।

संस्था के सदस्यो ने पर्यावरण प्रेमीयो से अपील की है कि अगर जिसे भी अपने घर, दुकान या अन्य ऐसे स्थान जहां पेड़ो की सख्त आवश्यकता है वहां गड्डा खोदकर उन्हें सूचना दे, वह वहां ट्री-गार्ड और पौधे लेकर पहुंचेंगे और खुद पौधे को रोपित करेगे। इसके बाद पौधो को बड़ा करने की जिम्मेदारी उन्ही के ऊपर रहेगी, क्योकि एक पौधा बड़ा होकर जब पेड़ बनेगा, तो वह पर्यावरण संतुलन में मदद करेगा।

आईये आप और हम साथ मिलकर पर्यावरण को सहेजे, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके।