आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर मुस्लिम समाज ने गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व उत्साह के साथ मनाया। पूरे नगर में जुलूस निकाला गया। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे एसडीओपी का भी इस्तकबाल किया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230928-WA0006.mp4 जुलूस की शुरुआत जामा मस्जिद से हुई, जो हुसैनी मस्जिद पहुंचा। इस दौरान सैयद अशफ़ाक बाबा, सैयद इरशाद, सैयद खैरुल हसन बाबा के जेरे परस्ती में नाते पाक पड़ते हुए्र चल रहे थे। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने नारे लगाए। नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए जुलूस कुआ चौक पहुंचा। नगर के हर एक चौराहे पर तबर्रुक बांटा गया। जुलूस में बड़े से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। जामा मस्जिद सदर इशाक मकरानी और हुसैनी मस्जिद सदर फिरोज खान की रहनुमाई में आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए शांति प्रिय तरीके से जुलूस निकाला गया। हार पहनाकर इस्तकबाल किया डीएसपी अटोदे का इस्तकबाल डॉ. रियाज शेख द्वारा किया गया। टीआई गोपाल परमार का इस्तकबाल हाजी शब्बीर मो. पटवारी द्वारा किया गया। स्टेज पर जलवा अफरोज़ सैयद अशफ़ाक बाबा, सैयद इरशाद बाबा, सैयद खेरूल हसन बाबा व जामा मस्जिद इमाम साहब का इस्तकबाल सभी हाजियों द्वारा किया गया। जामा मस्जिद इमाम ओर हुसैनी मस्जिद के इमाम साहब का इस्तक़बाल किया गया। Post navigation काल्यावाव प्राथमिक विद्यालय में एफएलएन मेले का आयोजन किया नगरीय क्षेत्र की शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तीन साल से नहीं मिली गणवेश ना ही खाते में राशि आई