पत्रकार संघ कार्यालय पर किया झंडा वंदन, देश की आन बान और शान है तिरंगा – भारतीय पत्रकार संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन

- Advertisement -

भूपेंद्र बरमंडलिया मेघनगर-

देश की आजादी के 73 वी वर्षगांठ पर भारत देश की आन बान शान तिरंगे का झंडा वंदन झाबुआ जिले के मेघनगर पत्रकार संघ कार्यालय पर किया गया।उक्त आयोजन में विशेष रूप से भारतीय पत्रकार संघ Aij के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर विक्रम सेन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की बधाइयों के साथ रक्षाबंधन व आगामी त्यौहार जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गई व पत्रकार हितों में किस तरह से बेहतर कार्य किया जाए इस पर भी बात रखी। देश के सैनिकों ने जो बलिदान हमारी आजादी के लिए दिए हैं उस पर भी कई उदाहरण एवं इतिहास के कुछ उदाहरण साझा किए। आयोजन में नगर की समाज सेविका प्रेमलता भट्ट भी उपस्थित रही जिन्होंने एक सुंदर देश भक्ति गीत के साथ अपनी बात रखी। इस अवसर पर तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी,वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, पुरुषोत्तम प्रजापत, भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी, मेघनगर भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र बरमडलिया, दशरथ सिंह कट्ठा, रहीम हिंदुस्तानी, मनीष नाहटा निलेश भानपुरिया, फारुख शेरानी, जिया उल हक कादरी,सुनील डाबी, अली असगर बोहरा, प्रकाश प्रजापत,अनूप भंडारी ,जाकिर पठान,जयेश झामर पंकज बडोला सहित नगर के कई समाज सेवी मेघनगर पत्रकार संघ कार्यालय के झंडा वंदन आयोजन में उपस्थित रहे।

)